इलाहाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद नार्थ का सिल्वर जुबली समारोह सोमवार को मनाया गया। सिविल लाइंस स्थित मनमोहन दास गार्डन में हुए समारोह में क्लब की सदस्य रुपहले एवं नीले रंग के परिधानों में सजी नजर आईं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने रैंप पर भी जलवा बिखेरा। समारोह में 25 वर्षों के कार्यकाल पर आधारित स्मारिका का विमोचन हुआ। विमी, सुनीता, पूनम, संगीता, रोजी, सुमन, वर्षा एवं लवलीना ने गीतों पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एक जरूरतमंद लड़की के विवाह के लिए धनराशि दी गई। अध्यक्ष नुसरत राशिद ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्षों को शॉल, उनकी फोटो लगे हुए कप तथा कोलाज देकर सम्मानित किया गया। संचालन वर्षा अग्रवाल एवं लवलीना गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन संगीता खोसला ने किया। इसमें प्रज्ञा, रोजी, तरु, ज्योति, शिखा, नीतू, सिमी, सपना, निशी, बेला आदि ने सहयोग किया।