फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा दागने में की लापरवाही, 42 झुलसे

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। आतिशबाजी के दौरान लापरवाही बरतना भारी पड़ रहा है। दो दिन में 29 लोगों को झुलसने पर सरकारी अस्पतालों में लाया गया। छोटी दीवाली की रात ही शहर और देहात में तमाम लोग पटाखे फोड़ते समय झुलस गए। 13 लोगों को ज्यादा गहरी चोट पहुंचने पर बेली, कॉल्विन, एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। एसआरएन अस्पताल में सात लोग आए जिनमें नौ साल के शुभम और 13 साल कोरोहित को भर्ती करना पड़ा। उनके हाथ और चेहरे पटाखा से झुलस गए थे। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मंगलवार रात 11 बजे तक बेली, कॉल्विन और एसआरएन अस्पताल सहित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 29 लोगों को पटाखा दागते समय गंभीर रूप से झुलसने पर इलाज को लाया गया। दीवाली पर आतिशबाजी के दौरान ऐसी घटनाओं की आशंका के चलते शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा बहाल रखी गई है। स्किन एक्सपर्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें