फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर विनायक को लगा खीर का भोग

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। दस दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव के आठवें दिन गजानन को खीर का भोग लगा। मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की तथा गणपति से आशीर्वाद मांगा। गणेश उत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पूजन अर्चन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। जयकारों से पूजा पंडाल ही नहीं वरन आसपास का माहौल गजानन की भक्ति में सराबोर नजर आया। पूजा कमेटियों की ओर से सांस्कृतिक संध्या, भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। झांकियों की आकर्षक प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन

इस क्रम में आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में गणेश महोत्सव समिति द्वारा हनुमान मंदिर मनमोहन पार्क कटरा में भगवान गणेश का विधिविधान से पूजन अर्चन हुआ। दुर्गा महराज, पंडित सीताराम शास्त्री, पंडित कमल नारायण ने विधिविधान से पूजा अर्चना कर्राई। छप्पनभोग का प्रसाद चढ़ाया गया। महाआरती के बाद भजन गायक डा. सिम्मी वर्मा ने जय गणेश जय गणेश से शुरूआत की। भजनों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर गोपाल चंद्र तिवारी, अवधेश चंद्र गुप्ता, रतन खरे शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। प्राचीन हरिहर बाबा मंदिर प्रांगण कृष्णानगर कीडगंज में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन हुआ। खीर का भोग लगाया गया। महिला मंडल की ओर से कीर्तन की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मनमोहा।
महाराष्ट्रीय तरुण मंडल दारागंज द्वारा उत्तराधिमठ में गणेश पूजन, कीर्तन गणेश सहस्त्रनाम जप, आरती राघवेंद्र आचार्य के निर्देशन में विधिविधान से हुई। महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग में सहस्त्रार्जन हवन आचार्य योगेश पित्रे की अगुवाई में विधिविधान से हुआ। गजानन महिमा बखानी गई। गणपति से आशीष पाने को भीड़ उमड़ी। सुभाषनगर गणेश महोत्सव समिति की ओर से मम्फोर्डगंज में हवन पूजन के बाद महाआरती हुई।
विज्ञापन

करेला बाग कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल में शिव परिवार, शिव विवाह, मथुरा की होली, नरसिंह अवतार, र्साइं चमत्कार प्रसंग की भव्य झांकी सजाई गई। श्री महाकाली ग्रुप के सचिन, अभिषेक ने शानदार प्रस्तुतियां दी। उसके पहले संयोजक अखिलेश सहाय की देखरेख में विनायक को खीर का भोग लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें