फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दौड़ेगी बहुप्रतीक्षित कानपुर इंटरसिटी

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
पखवाड़े भर के भीतर ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना
विज्ञापन

इलाहाबाद, 28 अगस्त। सब कुछ ठीक रहा तो इलाहाबाद से कानपुर के बीच बहुप्रतीक्षित कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे को इस ट्रेन के लिए कोच मिल गए हैं। इसमें सभी कोच सामान्य श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन

इस बार के रेल बजट में तत्कालीन रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने इलाहाबादियों को कानपुर के लिए इंटरसिटी ट्रेन का तोहफा दिया था। पहले इसे गर्मी की छुट्टी में चलाने की तैयारी की गई थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिलहाल अब रेलवे प्रशासन ने इसे जल्द शुरू करने कवायद तेज कर दी है। 14 कोच की इस ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी के एवं दो कोच एसएलआर के होंगे। सूत्रों की माने तो पखवाड़े भर के भीतर ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। चर्चा है कि एक सितंबर से ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सकता है और इसका उद्घाटन समारोेह कानपुर में होगा। गाड़ी संख्या 22442 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर से सुबह 6.30 बजे चलेगी जो सुबह 7.40 बजे फतेहपुर, सुबह 8.06 बजे खागा, 8.26 बजे सिराथू, 8.43 बजे भरवारी एवं 9.35 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह इलाहाबाद से गाड़ी संख्या 22441 शाम 6.30 बजे चलेगी, जो शाम 7.00 बजे भरवारी, 7.20 बजे सिराथू, 7.42 बजे खागा, 8.18 बजे फतेहपुर एवं रात 9.40 बजे कानपुर पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ संदीप माथुर का कहना है ट्रेन चलाने के लिए तैयारी पूरी है लेकिन तिथि की घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें