फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशलेंद्र बने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशलेंद्र बने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य
विज्ञापन

प्रयागराज। पिछले वर्ष फूलपुर लोकसभा सीट में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को पार्टी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाया है। उन्हें सदस्य बनाने की जानकारी मिलने के बाद भाजपाइयों की एक बैठक हुई। क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत कमलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि कौशलेंद्र को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसे वे बखूबी निभाएंगे। बैठक में अनुज कुमार, अनिल सिंह, राकेश सिंह कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव ,सुनील श्रीवास्तव ,संजय मिश्रा, रामलोचन साहू , चंद्रमा यादव आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी की अध्यक्षता में भी हुई बैठक में कौशलेंद्र को सदस्य बनाने पर खुशी जाहिर की गई। बैठक में नंदलाल पटेल, राजेंद्र पांडेय, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें