तय कार्यक्रम के अनुसार बार का चुनाव कराने का निर्देश
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने एल्डर कमेटी को निर्देश दिया कि तय कार्यक्रम के अनुसार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जाए। इसे लेकर दाखिल अधिवक्ता सुनीता शर्मा की याचिका को कोर्ट ने छह फरवरी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एल्डर कमेटी के अधिवक्ता अनिल तिवारी ने कोर्ट को बताया कि एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दो फरवरी को मतदान होना है। इस पर कोर्ट ने तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कराने का निर्देश दिया है। निवर्तमान कार्यकारिणी ने अपना कार्यकाल नहीं बढ़ाने के एल्डर कमेटी के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की है। अधिवक्ता वीसी श्रीवास्तव का कहना था कि एल्डर कमेटी ने बाइलॉज के विपरीत कार्यकारिणी की पावर सीज कर दी है। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल एक माह के लिए बढ़ाया जा सकता है।