फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल अक्षयवट में दर्शन की तैयारियों का सीएम ने लिया फीडबैक,10 को खुलेगा फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने मूल अक्षयवट के इंतजामों की ली जानकारी, दर्शन का श्रीगणेश 10 से
विज्ञापन

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से मूल अक्षयवट में दर्शन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि अवस्थापना सुविधाओं का काम सात जनवरी तक पूरा करा लिया जाएगा। किला घाट पर आने की वजह से सीएम के मूल अक्षयवट जाने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वह नहीं गए। अब कहा जा रहा है कि 10 जनवरी को सीएम के ही हाथों मूल अक्षयवट में दर्शन का शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

मूल अक्षयवट के भीतर से प्रवेश द्वार तक मलबा हटाने और बैरीकेडिंग व रैंप को लिंक करने का काम भी दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। सरस्वती कूप पर सरस्वती प्रतिमा की भी स्थापना इस अवधि में कर ली जाएगी। मूल अक्षयवट के मुख्य प्रवेश द्वार पर टाइल्स बिछाने के साथ ही अन्य कार्यों को तेजी से निबटाया जा रहा है। शनिवार को किला द्वार के पास श्रद्धालुओं के सामानों की चेकिंग के लिए स्कैनर मशीन लगा दी गई। किला के प्रवेश मार्ग से मूल अक्षयवट द्वार के बीच ड्रिलिंग कर नई बैरीकेडिंग लगाने का काम तेज कर दिया गया। चर्चा थी कि सीएम 6:30 बजे के बाद किले में आ सकते हैं, लेकिन किला घाट पर लेजर शो का निरीक्षण करने के बाद सीएम की फ्लीट सीधे निकल गई। अफसरों ने बताया कि अब 10 जनवरी को सीएम मूल अक्षयवट में दर्शन का श्रीगणेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें