फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा टलने के आसार, 29 को यूपीएचईएसी की बैठक में होगा फैसला

Wed, 24 Oct 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की ओर से 18 नवंबर को प्रस्तावित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा टलने के आसार हैं। हालांकि परीक्षा तिथि को लेकर बुधवार को आयोग की बैठक बुलाई गई थी लेकिन, इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। 
विज्ञापन


काफी देर चले विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि आयोग की अगली बैठक 29 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी और उसमें परीक्षा तिथि एवं परीक्षा कार्यक्रम को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन संख्या-47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए 18 नवंबर को लिखित परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए तकरीबन 60 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं लेकिन, उसी दिन यूपी टीईटी की परीक्षा भी है। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी जाए, क्योंकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने यूपी टीईटी के लिए भी आवेदन कर रखा है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बुधवार को उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की बैठक बुलाई गई थी।

 बैठक के दौरान यह चर्चा भी हुई की परीक्षा की तैयारी में कम से कम एक माह का समय और लग सकता है। आयोग ने अब तक अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी नहीं किए हैं जबकि परीक्षा के आयोजन में एक माह से कम समय बाकी रह गया है। 
विज्ञापन

35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती होनी है और अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। परीक्षा इलाहाबाद के केंद्रों में ही आयोजित की जानी है। ऐसे में परीक्षा तीन से चार चरणों में कराई जा सकती है। 

सूत्रों का कहना है कि 29 अक्तूबर को परीक्षा तिथि पर निर्णय लेने के साथ अयोग परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर देगा। उधर, आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी का कहना है कि बुधवार को हुई बैठक में आपसी विचार-विमर्श किया गया। आयोग की अगली बैठक 29 अक्तूबर को प्रस्तावित की गई है। इसमें कोई न कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें