फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2,590 दिव्यांगों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी ट्राईसाइकिल

विज्ञापन
news
विज्ञापन
जिले के 2,590 दिव्यांगों के लिए खुशखबरी है। विभाग में पंजीकृत इन दिव्यांगों को जल्द ही तोहफे के रूप में ट्राईसाइकिल मिलेगी। अगर कोई दिव्यांग ऐसा हो, जिसका पंजीकरण विभाग में न हुआ हो, तो वह जल्द आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

विकास भवन के बगल स्थित सदर ब्लॉक कार्यालय में इन दिनों ट्राईसाइकिल के पुर्जे भारी संख्या में रखे हुए हैं। साइकिल के इन पुर्जों से दिव्यांगों की ट्राईसाइकिल तैयार हो रही है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि योगी सरकार ने विभाग में पंजीकृत दिव्यांगों को नए सिरे से ट्राईसाइकिल देने को कहा है। 2,590 ट्राईसाइकिल तैयार करने के लिए उपकरण आ गए हैं। इन ट्राईसाइकिलों को वितरित करने के लिए जल्द ही तिथियों की घोषणा की जाएगी। फिलहाल जो दिव्यांग अभी तक विभाग में ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वह अविलंब आवेदन कर लाभार्थी के रुप में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें