फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडरेशन की आड़ में बढ़ा दिए अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडरेशन की आड़ बढ़ा दिए अंक
विज्ञापन

0 लोक सेवा आयोग की भर्तियों में धांधली की जांच कर रही सीबीआई को मिली अहम सुराग
0 अनिवार्य विषय की कॉपी का मॉडरेशन विशेषज्ञ के बजाए आयोग के कर्मी से कराने का पता चला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
लोक सेवा आयोग में हुई भर्तियों में मॉडरेशन के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का पता चला है। भर्तियों में धांधली की जांच कर रही सीबीआई की टीम अब मॉडरेशन के नाम किए गए घालमेल के दस्तावेज जुटा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि कॉपी का मॉडरेशन विशेषज्ञों के पैनल से न कराके आयोग के ही किसी कर्मचारी से कराया गया और अपनों को लाभ पहुंचाने के लिए अंकों का हेरफेर किया। सीबीआई ने आयोग से कॉपी का मॉडरेशन करने वाले विशेषज्ञ का नाम पूछा तो आयोग ने नियमावली और सर्वोच्च अदालत के आदेशों के तहत गोपनीयता का हवाला देते हुए नाम बताने से इंकार कर दिया। हालांकि सीबीआई के अफसर मॉडरेशन करने वाले विशेषज्ञों का नाम जानना चाह रहे हैं।
सीबीआई लोक सेवा आयोग में अप्रैल 2012 से मार्च 2017 के बीच हुई भर्तियों में गड़बड़ी की जांच कर रही है। इस बीच अफसरों को यह पता चला है कि आयोग में मॉडरेशन के नाम पर बड़ा खेल किया गया। दरअसल पीसीएस एवं लोवर सबआर्डिनेट की परीक्षा में एक वैकल्पिक तथा एक अनिवार्य विषय होता है। वैकल्पिक विषय की स्केलिंग होती है जबकि अनिवार्य विषय का मॉडरेशन होता है। इसके तहत विशेषज्ञों का पैनल किसी कॉपी में प्रश्न पर अधिकतम और न्यूनतम अंक तय करते है और इसे मॉडल अंक माना जाता है। इसी के आधार पर कॉपियां जांची जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई की जांच में पता चला है कि मॉडरेशन का काम विशेषज्ञों के पैनल से न कराके आयोग के किसी कर्मचारी ने किया, क्योंकि सीबीआई ने जो कॉपियां अपने कब्जे में ली हैं, उसमें से कई में एक ही हैंडराइटिंग मिली है। विशेषज्ञ ने कॉपी जाती होती हो उसकी हैंडराइटिंग अलग होती और शिक्षक जो कॉपी जाचेंगे उसकी हैंडराइटिंग अलग होगी, लेकिन यहां ऐसा नहीं मिला। यह भी पता चला कि ऐच्छिक विषय में भी मॉडरेशन कर दिया गया। सीबीआई ने आयोग के अफसरों से कॉपी का मॉडरेशन करने वाले विशेषज्ञ का नाम पूछा तो आयोग ने नियमावली और सर्वोच्च अदालत के आदेशों का हवाला देते हुए नाम बताने से इंकार कर दिया। हालांकि सीबीआई के अफसर विशेषज्ञ का नाम जानने पर अड़े हुए हैं। इस बीच सीबीआई के अफसरों ने कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। इन कर्मचारियों को कैंप कार्यालय लाकर भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें