फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आज रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन
विज्ञापन

0 रविवार तक डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
इलाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी पांच फरवरी को शाम छह बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अभ्यर्थियों को सात फरवरी तक शुल्क जमा करना होगा और नौ फरवरी को शाम छह बजे तक अंतिम रूप से आवेदन करना होगा। इस बीच रविवार तक डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इस लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जनवरी को शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश भर से मात्र 43 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार तेज हो गई। रविवार तक यह संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई। अभ्यर्थी नौ फरवरी को आवेदन पूर्ण करने के बाद, अगर उसमें किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच नियमानुसार संशोधन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें