फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा पर अफसर आज करेंगे मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नकल विहीन परीक्षा पर अफसर आज करेंगे मंथन
विज्ञापन

0 गलत तरीके से फॉर्म भरने वालों पर भी होगा निर्णय, मॉडल पेपर पर बनेगी योजना
0 सचिव की अध्यक्षता में बोर्ड मुख्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे सभी क्षेत्रीय सचिव
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण के बाद अब अफसरों के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश के तहत नकलविहीन परीक्षा कराना बड़ी चुनौती है। इसके लिए सोमवार को बोर्ड मुख्यालय में सचिव नीना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें अफसर नकल विहीन परीक्षा पर मंथन करेंगे। इसमें अपर सचिव प्रशासन समेत पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के सचिव भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2018 की परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में कुल 8540 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष की परीक्षा में 11414 के मुकाबले इस बार 2874 परीक्षा केंद्र कम हुए हैं। परीक्षा केंद्रों की संख्या कम होने के बावजूद केंद्र निर्धारण के मामले में जिस तरह अनदेखी और वित्त विहीन विद्यालयों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे हैं। ऐसे में नकल विहीन परीक्षा कराना बोर्ड के लिए चुनौती है। सरकार ने भी परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन कराने का वादा किया है। ऐसे में अफसरों को अब उसी हिसाब से आगे की योजना बनानी है। बैठक में इस पर योजना बनाई जाएगी। इसके साथ बड़ी संख्या में अयोग्य लोगों ने भी आवेदन किए गए हैं। गलत तरीकों से फॉर्म भरने वालों पर भी बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ मॉडल पेपर पर भी योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें