फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहीउद्दीनपुर की घटना में गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहीउद्दीनपुर बवाल में 13 के खिलाफ केस, गिरफ्तार
विज्ञापन

मंगलवार शाम दो समुदायों के बीच हो गया था बलवा, तनाव बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा। सरायअकिल के मोहीउ्ददीनपुर देवछार गांव में मंगलवार शाम हुए दो समुदायों के बीच बवाल में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्जन भर आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। उधर बवाल के दूसरे दिन दिन भी गांव में तनाव बना हुआ है। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मोहीउद्दीनपुर देवछार निवासी वाजिद अली (26) पुत्र नुक्का के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम उसके दरवाजे पर तमाम लोग इकट्ठा थे। इसी भीड़ से कुछ लोगों ने पड़ोसी बब्लू प्रजापति की दुकान पहुंचकर नाश्ता किया। पैसों के लेनदेन को लेकर गांव के ही असफाक पुत्र शौखत से मारपीट हो गई थी। इसकी भनक लगते ही वाजिदअली की अंतिम यात्रा में शामिल होने आए लोगों ने उसे पीट दिया था। सूचना के बाद इकट्ठा हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव और तोड़फोड़ कर दिया। घटना में इकबाल समेत पांच लोग जख्मी हो गए थे। एसपी प्रदीप गुप्ता ने जिले भर की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाला। घटना के दूसरे दिन बुधवार को रामबहोर पुत्र पितई की तहरीर पर इश्तियाक, मुस्तफा, अस्फाक, जोवद, रईश, रासिद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसी तरह से इश्तियाक पुत्र सौकत अली की तहरीर पर भी रामबहोरी उसका भाई रामचंद्र, बब्लू प्रजापति व उसका भाई रबी, श्रीराम, शिवबहादुर, सुरेश व अन्य के खिलाफ बलवा समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें