फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ कारोबारियों की समस्याओं का समाधान करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटपाथ कारोबारियों की समस्याओं का समाधान करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

0 फुटपाथ व्यापारी एकता समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। फुटपाथ व्यापारी एकता समिति का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सिविल लाइंस में हुआ। यहां बीएसएनएल कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में समिति ने फुटपाथ कारोबारियों की समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने फुटपाथ कारोबारियों की तमाम समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शासन एवं प्रशासन से फुटपाथ कारोबारियों को संरक्षण दिए जाने की मांग की। कहा कि फुटपाथ कारोबारी भी एकजुटता दिखाएं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निशीथ वर्मा रहे। इस दौरान राजेश सोनकर ने संरक्षक, विकास अग्रहरि ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। उपाध्यक्ष पद के लिए अंजनी त्रिपाठी, ज्योति राय, अशोक गुप्ता, तरुण सोनकर, रश्मि गौड़, लवकुश केसरवानी, विनय तिवारी ने, महामंत्री के लिए शांतनु, सुशील गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, बाबी सोनकर ने एवं ऊषा देवी, अंकित अग्रहरि ने मंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रदीप श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संजय लाल, निशा अग्रहरि, इफ्तेखार अंसारी, अजय अग्रहरि, रमेश वर्मा, सुभाष चंद्र जायसवाल, अवधेश नारायण वर्मा, राशिद सगीर, विनोद अग्रहरि, चंद्र प्रकाश कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें