फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन में घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे 90 हजार बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के जिले और आसपास के लगभग 85 स्कूलों में पढ़ाई करने वाले करीब 90 हजार बच्चे लॉकडाउन की वजह से अब घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। इसके लिए मोबाइल, लैपटाप और टैब का सहारा लिया जाएगा। सीबीएसई के निर्देश पर जल्द ही सभी स्कूलों मे ऑनलाइन पढ़ाने की व्यवस्था जल्द चालू होगी। इसको लेकर प्रधानाचार्यों को दीक्षा एप के जरिये बच्चों को ऑनलाइल पढ़ाई की व्यवस्था कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने स्कूलों से जल्द इस व्यवस्था को लागू करने को कहा है। स्कूलों में बच्चों को पिछले परफारमेंस के आधार पर प्रमोट किया जा रहा है। दूसरी कक्षा में प्रमोट होने के बाद लॉकडाउन की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सीबीएसई ने ऑनलाइन व्यवस्था की है। सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि ऐसे समय में जब बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षक घर पर हैं, ऑनलाइन पढ़ाई सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। इस दौरान बच्चों को क्रिएटिव बनाएं, उनकी ऑनलाइन परफारमेंस को उनकी शैक्षिक प्रगति रिपोर्ट से नहीं जोड़ा जाएगा।
ई-पाठशाला में करें दीक्षा एप का प्रयोग
सीबीएसई ने बच्चों की भलाई केलिए ई-पाठशाला की तैयारी की है। इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों को दीक्षा एप का इस्तेमाल करने को कहा है। उम्मीद है कि बोर्ड की ओर से दो अप्रैल से दीक्षा एप के जरिए पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इससे छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों के लिए लाइव एवं वीडियो क्लास की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें