लॉकडाउन के दौरान काम में लापरवाही तथा अनुपस्थित रहने वाले नौ लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें छह करछना तथा तीन बारा के लेखपाल हैं। निलंबित होने वालों में तीन महिला लेखपाल भी हैं। इनके अलावा सदर तहसील के भी एक लेखपाल को निलंबित किया गया था। हालांकि, मंगलवार को उन्हें बहाल भी कर दिया गया। बारा में तीन लेखपाल लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। इनके अलावा उन पर खतौनी, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के सर्वे तथा लाभ पहुंचाने में लापरवाही समेत कई अन्य आरोप भी हैं। इन आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार को जांच साैंपी गई है। रिपोर्र्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन्हीं आरोपों में करछना के भी छह लेखपालों के भी निलंबन की संस्तुति की गई है।