आरोप है कि आकाश के चाचा सुभाष साजन के घर पहुंचे और साजन तथा उसके दो भाइयों रमाशंकर और धनराज को जबरन अपने घर उठा ले गए। जहां तीनों की पिटाई करने लगा। रमाशंकर धनराज तो वहां से भाग गए, लेकिन साजन वहीं रह गया था। साजन के पिता शाम को घर आए तो साजन को घर न देख खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ अतापता नहीं चला। आरोपियों से भी पूछताछ की लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं बताया। शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से उत्तर दिशा में स्थित सांवडीह गांव के सामने सहिनवा ताल में साजन का शव सरपत की झाड़ियों में लोगों ने देखा तो शोर मचाया।
गांव के लोग व उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे तो साजन के रूप में शिनाख्त की। जानकारी होते ही इंस्पेक्टर फूलपुर यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक साजन के पिता रामप्रसाद ने पड़ोसी धर्मराज उसके भाई साहबलाल व सुभाष के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस के मुताबिक आकाश ने बताया कि उसके चाचा सुभाष ने दीवार से टकराकर उसे पीट रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।