फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीईएसएससी : विशेष टीईटी में शामिल हुए 87.92 प्रतिशत परीक्षार्थी, सरकारी शिक्षकों के लिए कराई गई परीक्षा

Tue, 03 Nov 2026 09:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) आयोजित हुई। यह परीक्षा प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों (प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ व आगरा) के निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में हुई।
विज्ञापन
सीएवी इंटर कॉलेज से स्पेशल टीईटी परीक्षा देकर निकलते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) आयोजित हुई। यह परीक्षा प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों (प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ व आगरा) के निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में हुई। पहली पाली की परीक्षा 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक कराई गई।

मंडल मुख्यालय लखनऊ के केंद्र ''बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज, स्टेशन रोड पर एक फर्जी परीक्षार्थी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जो किसी अन्य वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा में बैठा हुआ था। विधिक कार्रवाई करते हुए तत्काल उसे पुलिस को सौंप दिया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की गई।

आयोग के उप सचिव संजय सिंह के अुनसार, दोनों पालियों में कुल 93,681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया जो कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों का 87.92 प्रतिशत है। प्रथम पाली (कक्षा 1 से 5) में पंजीकृत 58,353 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 50,666 (86.80 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली (कक्षा 6 से 8) में पंजीकृत 48,194 अभ्यर्थियों में से 43,015 (89.25 प्रतिशत) परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 89.25 प्रतिशत तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 89.28 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विशेष टीईटी इनसेट: : परीक्षार्थी बोले- बहुत कठिन बनाया गया था प्रश्न पत्र

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले शिक्षकों ने बताया कि प्रश्न पत्र को बहुत ही कठिन बनाया गया था। वाराणसी से आए एक शिक्षक ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना, जनगणना व एसआईआर जैसे कार्य करने के साथ यहां परीक्षा देने आया हूं। लखनऊ की महिला शिक्षिका ने बताया कि वर्षों से हम लोग स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। अब टीईटी की तैयार करना बहुत चुनौती पूर्ण रहा। सरकार को सहूलियत देनी चाहिए। जौनपुर जनपद से आए एक शिक्षक ने बताया कि वह 21 वर्षों से पढ़ा रहे हैं। इतना कठिन प्रश्न पत्र बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोग फेल करने की मंशा से है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें