85 percent teachers reached for evaluation of up board copies
यूपी बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के तीसरे दिन केंद्रों पर कुल 2490 परीक्षकों में से 2130 अर्थात 85 फीसदी मूल्यांकन को पहुंचे। परीक्षकों ने अब तक कुल 87593 कॉपियों का मूल्यांकन किया। इस प्रकार जनपद के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक कुल 29.60 फीसदी कॉपी जांची गई। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि पहले दिन की हिचक के बाद दूसरे दिन से मूल्यांकन में तेजी आ गई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए कॉपी जांची जा रही हैं। मूल्यांकन के तीसरे दिन तक सबसे अधिक 38.4 फीसदी जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज सबसे कम 20.78 फीसदी कॉपी केपी इंटर कॉलेज में चेक की गई।