इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को 383 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किए जबकि 2963 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है। सर्वाधिक 1078 रजिस्ट्रेशन स्नातक में प्रवेश के लिए हुए और इनमें से 186 ने आवेदन की प्रक्त्रिस्या पूरी कर ली। वही इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में प्रवेश के लिए 486 रजिस्ट्रेशन हुए जिनमें से 13 ने आवेदन किए। एलएलबी और बीएएलएलबी के लिए 597 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 105 ने आवेदन की प्रक्त्रिस्या पूरी की जबकि परास्नातक में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 802 है। इनमें से 79 ने अपने आवेदनपत्र जमा कर दिए हैं।