फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में तेजी से घट रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 82 नए मरीज मिले, एक की मौत

Mon, 02 Nov 2020 01:07 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
नवंबर के पहले दिन कोरोना संक्रमण से राहत मिलती दिखी। एक न्यायिक मजिस्ट्रेट समेत 82 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार हो गई। वहीं 24 घंटे में संक्रमितों से दोगुने 169 लोगों ने कोरोना को मात दी। उपचार के दौरान कोविड संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक रविवार को जिले भर में 4973सैंपल कोविड जांच को लिए गए। इसमें 3111 लोगों ने एंटीजन, 1710 आरटीपीसीआर और 88 लोगों ने टूनॉट जांच कराई। 63 लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने निजी सेंटरों से कोविड जांच कराई। सीएमओ के मुताबिक कोविड संक्रमण से राहत की बात यह है कि संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले हैं।

अब तक 24018 लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या निरंतर कम होकर 1132 हो गई है। रविवार को कुल 169 लोगों ने कोरोना को मात दी। मामूली लक्षणों वाले संक्रमित होम आइसोलेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 80 संक्रमित एलथ्री लेवल के एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक नए संक्रमितों में न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ जीजीआईसी की प्रधानाचार्य, पीडब्ल्यूडी के सुपरवाइजर भी शामिल हैं। अन्य संक्रमितों में जार्जटाउन थाने के एक कांस्टेबल, सीएचसी होलागढ़ के फार्मासिस्ट, बेसिक शिक्षक, नैनी सेंट्रल जेल के कांस्टेबल, शिक्षा निदेशालय के एक लिपिक, मिलन होटल के मैनेजर, एक डायगोनेस्टिक सेंटर के जीएम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें