फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की मौजूदगी में कलक्टर पांडेय और मुकेश जायसवाल ने ज्वाइन की भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह की मौजूदगी में कलक्टर पांडेय और मुकेश जायसवाल भाजपा में शामिल
विज्ञापन

प्रयागराज। बसपा के पूर्व विधायक आनंद कुमार पांडेय उर्फ कलक्टर पांडेय और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के सहयोगी रहे वरिष्ठ नेता मुकेश जायसवाल ने सोमवार का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया। अमित शाह ने पार्टी का फटका पहनाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया। कलक्टर पांडेय वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर करछना से विधायक चुने गए थे। वहीं मुकेश जायसवाल की व्यापारियों के बीच छवि काफी अच्छी है। इस अवसर पर नवीन जायसवाल, शशि वार्ष्णेय, पदुम जायसवाल, रणजीत सिंह, प्रमोद जायसवाल, अनिल केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, राजू शुक्ला, शिवेंद्र मिश्र, आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा, श्यामचंद्र हेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें