नमो एगेन टीशर्ट पहनकर आजाद पार्क में मनाई होली
नोट...फोटो है
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के कार्य में पूरी तरह से जुट गए हैं। इसी क्रम में होली के अवसर पर पार्टी नेताओं ने चंद्रशेखर आजाद पार्क में नमो एगेन टीशर्ट पहनकर सुबह टहलने वाले लोगों के साथ होली खेली और नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सुबह नमो एगेन लिखी लाल टीशर्ट पहनकर भाजपाइयों ने आजाद पार्क का चक्कर भी लगाया। इस दौरान सुबह टहलने के लिए आने वाले तमाम लोगों ने नमो एगेन टीशर्ट पहने भाजपाइयों केसाथ सेल्फी भी ली। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, अरुण अग्रवाल, नितिन केसरवानी, शिवबाबू, आशु चौधरी, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।