फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाध्यक्क्ष के चार हजार मतों की गणना पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार चुनाव
विज्ञापन

00000000000000000

उपाध्यक्ष के चार हजार मतों की गणना पूरी
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष के पांच और गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों की मतगणना जारी है। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद पर 4000 मतों की गणना पूरी हो गई, जबकि गवर्निंग काउंसिल के 2000 मत गिने जा चुके हैं। देर शाम को समाप्त हुई मतगणना तक उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र नाथ उपाध्याय वीरू को सर्वाधिक 875 मत प्राप्त हुए थे। श्रीकांत केसरवानी को 748 मत, सौरभ तिवारी को 646 मत, विजय सिंह सेंगर को 645, अजीत कुमार यादव को 629 और अंजू श्रीवास्तव को 586 मत प्राप्त हुए हैं। गवर्निंग काउंसिल में आंचल ओझा अब तक सर्वाधिक 976 मत पाकर सबसे आगे चल रही हैं। मंगलवार को हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण मतगणना 12 बजे से प्रारंभ हुई। बुधवार को मतगणना का कार्य सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना का कार्य एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र और सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी की देखरेख में एबीएल गौड़, पीडी त्रिपाठी, वशिष्ठ तिवारी, राकेश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर और एके ओझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें