फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री के धावकों का हंगामा, जाम का भी किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री के धावकों का हंगामा, जाम की कोशिश
विज्ञापन

0 मेयोहॉल चौराहा स्थित फिनिशिंग लाइन पर अव्यवस्था से रही नाराजगी
प्रयागराज। अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन के 34वें संस्करण में सोमवार को हुई क्रॉस कंट्री के धावकों ने मेयोहॉल चौराहे के पास हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि स्पर्धा में तमाम धावक वाहनों में बैठकर बीच रास्तेे से इसमें शामिल हो गए हैं। उन्हें रोका भी नहीं गया। साथ ही मेयोहॉल चौराहे पर भी तमाम धावकों के फिनिशिंग लाइन पर पहुंचने की इंट्री नहीं की गई।
विज्ञापन

आनंद भवन से सोमवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में क्रास कंट्री रेस में दौड़ने के लिए धावक पहुंचे। साढ़े छह बजे इंदिरा मैराथन शुरू होने के कुछ देर बाद क्रास कंट्री प्रारंभ हुई। आठ किलोमीटर की यह दौड़ विभिन्न मार्गों से होकर मेयोहाल पहुंचकर समाप्त होनी थी। मेयोहाल पहुंचे काफी धावकों ने आरोप लगाया कि क्रास कंट्री के रास्ते में कई धावक पहले से मौजूद थे। आलोक चंद्र, रजनीश कुमार, धनंजय सिंह, अखिलेश आदि धावकों ने बताया कि बहुत से धावक वालंटियर की बाइक पर भी सवार थे। क्रास कंट्री खत्म होने के कुछ पहले यह सभी दौड़ में शामिल हो गए। इस बीच फिनिशिंग प्वाइंट पर किसी भी तरह की इंट्री न होता देख भी तमाम धावक भड़क गए। हालांकि, वहां तमाम वालंटियर पहले से मौजूद भी थे। यहां अव्यवस्था से नाराज तमाम धावकों ने खूब शोरशराबा किया। इस बीच पुलिस ने धावकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने और जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें