फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िकिरिकिरक

विज्ञापन
विज्ञापन
15 नवंबर तक पूरे हो जाएंगे कुंभ के कार्य
विज्ञापन

0 मार्गदर्शन मंडल की बैठक में स्थाई निर्माण कार्यों के खत्म होने की तारीख तय
0 मंजूर हैं 2446 करोड़ रुपये की 643 परियोजनाएं, मिल चुके 1579 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कुंभ के मद्देनजर हो रहे स्थाई निर्माण कार्य 15 नवंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। राज्यपाल रामनाईक की अध्यक्षता में मार्गदर्शक मंडल की शनिवार को हुई पहली बैठक में कुल मंजूर 643 परियोजनाआें की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा हुई। राज्यपाल ने हर कार्य के पूरा होने की तिथि तय की।
कुंभ के अंतर्गत 2446 करोड़ रुपये की 693 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इनमें से 92 परियोजनाएं 30 सितंबर तक पूरी हो चुकी हैं। 88 परियोजनाएं 15 अक्तूबर तक पूरी हो जाएंगी। 250 परियोजनाओं को 31 अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 52 अन्य स्थाई कार्य 15 नवंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। इनके अलावा 161 अन्य परियोजनाएं दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी। इनमें मेला क्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में होने वाले अस्थाई कार्य शामिल हैं। इन पर इस महीने से काम शुरू हो चुका है। सरकार की ओर से कुंभ को ध्यान में रखकर स्मार्ट सिटी तथा अन्य योजनाओं के तहत भी 1292 करोड़ रुपये की 97 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसमें से 761 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इनमें से तीन परियोजनाएं 15 अक्तूबर तथा 60 परियोजनाएं 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएंगी। 29 अन्य परियोजनाएं भी 15 नवंबर तक पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार दिव्य और भव्य कुंभ होगा। 192 देश के प्रतिनिधि, छह लाख गांवों के लोग, भारतीय प्रवासी पहली बार कुंभ का हिस्सा होंगे। बताया कि स्नानार्थियों के लिए खाद्यान्न आदि की सुविधाएं तो होंगी ही, दूध की भी कमी नहीं होगी। मेला क्षेत्र में 100 से अधिक स्थानों पर दूध बूथ होंगे। 200 स्थानों पर वाटर एटीएम होंगे। हर सेक्टर में बैंक के एटीएम होंगे। चार जगहों पर बैंक की शाखाएं होंगी। तीन स्थानों पर विदेशी मुद्रा के बदले जाने की भी सुविधा होगी। कहा कि इसके अलावा भी मेला में बहुत कुछ नया और पहली बार होगा।

अक्षयवट, सरस्वती कूप के भी होंगे दर्शन
0 मुख्यमंत्री ने की घोषणा, सेना की मंजूरी के बाद शुरू हो चुकी तैयारी
इलाहाबाद। कुंभ में आने वाले स्नानार्थी मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप का भी दर्शन कर सकेंगे। सेना की अनुमति के बाद उसमें आवागमन की सुविधा के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
किले के भीतर स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप को लोगों के दर्शन के लिए खोले जाने का मुद्दा लगातार उठता रहा है। सरस्वती कूप, अक्षयवट के भी नीचे है। सुरक्षा की वजहों से धार्मिक महत्व वाले इन स्थानों पर आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन कुंभ में लोगों को इनके दर्शन का अवसर प्राप्त होगा। कुंभ मेला मार्गदर्शन मंडल की बैठक के बाद प्रेस ब्रिफिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ये स्थल लोगों के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। बताया कि आवागमन, बिजली, पानी, आराम करने के लिए बेंच आदि की सुविधा होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु इसके अलावा द्वादश वेणीमाधव तथा अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकें, इसके लिए भी विशेष इंतजाम हाेंगे।

भारद्वाज मुनि की प्रतिमा लगाने की मांग
कुंभ मेला मार्गदर्शन मंडल की बैठक में भारद्वाज मुनि की प्रतिमा लगाए जाने की मांग उठी। संतों का कहना था कि उनका यहां आश्रम था। भगवान राम उनके आश्रम में रुके थे। भारद्वाज मुनि के नाम पर पार्क है। अब उनकी प्रतिमा भी लगाई जाए।

ध्वनि प्रदूषण पर हो नियंत्रण
बैठक में कुंभ मेला क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण का मुद्दा भी उठा। सदस्यों का कहना था कि प्रदूषण बड़ी चुनौती बन गई है। इसके विपरीत कुंभ में आने वाली संस्थाओं की ओर से पंडाल के बाहर आधा किलोमीटर तक ध्वनि यंत्र लगाए जाते हैं। इससे काफी शोर होता है। इस पर नियंत्रण लगना चाहिए। लाउडस्पीकर आदि पंडाल के भीतर ही लगने चाहिए।
विज्ञापन


सुभाष घई की फिल्म बताएगी कुंभ की महत्ता
0 बॉलीवुड के कलाकार तथा अन्य प्रमुख हस्तियां करेंगी ब्रांडिंग
इलाहाबाद। सुभाष घई की लघु फिल्म भी कुंभ की महत्ता बताएगी। फिल्म पर करीब 10 मिनट की प्रस्तुति मार्गदर्शक मंडल की बैठक में दी गई। फिल्म की शुरुआत मां-बेटी के संवाद से होती है। इसके बाद बेटी के पूछने पर मांग कुंभ की महत्ता बताती है। इसमें समुद्र मंथन, अमृत की बूंदों के यहां गिरने समेत अन्य धार्मिक मान्यताओं को दिखाया गया है। कुुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना विभाग की ओर से भी फिल्म बनाई गई है। बैठक में उसका भी प्रदर्शन किया गया। इनके अलावा कुंभ की ब्रांडिंग से बॉलीवुड की हस्तियां तथा अन्य प्रमुख लोग भी जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि कुंभ की ब्रांडिंग के लिए कई लोगों ने संपर्क किया है। सभी को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें