फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार नहीं
विज्ञापन

- प्रयागराज, शिवगंगा, रीवा,संगम, नौचंदी, बह्मपुत्र 1 से 15 घंटे लेट
- यात्रियों की परेशानी बढ़ी, दिन की कई गाड़ियां आ रहीं आधी रात बाद
इलाहाबाद। कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस की चाल सोमवार को फिर बिगड़ गई। प्रयागराज पौने दो घंटे देरी से आई। शिवगंगा रीवा, संगम, नौचंदी, मडुआडीह, ब्रह्मपुत्र जैसी महत्वपूर्ण ट्रेेनें 1 से 15 घंटे देरी से चलीं। ट्रेनों की मौसम के कारण बिगड़ी चाल यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी है। इलाहाबाद जंक्शन से संगम एक्सप्रेस को करीब 5 घंटे और नौचंदी को 2 घंटे देरी से रवाना किया गया।
विज्ञापन

जंक्शन पर पहुंचने वाली महत्वपूर्ण सवारी गाड़ियों की लेटलतीफी हर दिन बढ़ती ही जा रही है। कोहरे से फिलहाल राहत दिख रही है लेकिन सवारी गाड़ियों का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। रविवार को प्रयागराज सिर्फ पांच मिनट की देरी से पहुंची थी लेकिन सोमवार को यह वीआईपी ट्रेन पौने दो घंटे लेट रही। इलाहाबाद से चलने वाली संगम, नौचंदी जैसी ट्रेनें हर दिन पिट रही हैं। इस कारण इनको जंक्शन से भी देरी से रवाना किया जा रहा है। विलंबित गाड़ियों में ब्रह्मपुत्र 15.30 घंटे, नार्थईस्ट 5 घंटे, संगम 7.10 घंटे, रीवा 1.55 घंटे, शिवगंगा 1.02 घंटे, नौचंदी 3.40 घंटे,मूरी 4.21 घंटे, मडुआडीह 6.3 मिनट, महाबोधी 4.45 घंटे, अजमेर सियालदा 1.15 घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें