फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध के चक्कर में फंसी ऑनलाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा को तैयार नहीं एजेंसियां
विज्ञापन

0 यूपीपीएससी और एजेंसियों के बीच करार में आड़े आ रहीं शर्तें
0 परीक्षा की गोपनीयता को बनाए रखना एजेंसियों के लिए चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भविष्य में कुछ परीक्षाओं के ऑनलाइन आयोजन की तैयारी की है, लेकिन इसके लिए एजेंसियां तैयार नहीं हो रही हैं। परीक्षा की गोपनीयता को बनाए रखना एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और आयोग के एक्ट में कुछ शर्तें ऐसी हैं, जिस पर एजेंसियां काम करने को तैयार नहीं हो रही हैं। फिलहाल, आयोग के अफसर एजेंसियों से लगातार संपर्क में हैं।
केंद्र में तमाम भर्ती संस्थाओं की ओर से ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में यह व्यवस्था लागू नहीं है। ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन से परिणाम समय पर आ जाता है और नियुक्तियों की प्रक्रिया भी तय समय पर पूरी हो जाती है। यूपीपीएससी भी इसी तर्ज पर कुछ परीक्षाओं के ऑनलाइन आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए पहले चरण में कुछ छोटी परीक्षाओं का चयन किया जाएगा और अगर इसमें सफलता मिलती है तो ऑनलाइन परीक्षा का दायरा बढ़ाया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए यूपीपीएससी के अफसरों की निजी एजेंसियों से बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक बातचीत काफी हद तक सफल भी रही और एजेंसियां परीक्षाएं कराने को तैयार भी हैं, लेकिन वे आयोग के 1985 के एक्ट में शामिल कुछ शर्तों के तहत अनुबंध करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि निजी एजेंसी को ऑनलाइन परीक्षा की जिम्मेदारी दिए जाने पर सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा से जुड़ी सूचनाओं की गोपनीयता को बनाए रखना है। इसके लिए एक्ट में कुछ शर्तें हैं, लेकिन एजेंसियां इनमें से कुछ शर्तों पर अनुबंध करने से कतरा रहीं हैं और इसी वजह से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि कई एजेंसियों से बातचीत की गई है। जल्द ही कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा और ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें