फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईभ्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विनय पाठक के चुटीले अंदाज ने किया लोटपोट
विज्ञापन

0 एमएनएनआईटी में ‘आविष्कार’ संपन्न, विवेक ने रेत पर की चित्रकारी
इलाहाबाद। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित चार दिनी तकनीकी समारोह ‘आविष्कार-2017’ की आखिरी शाम हास्य कलाकार और लेखक विनय पाठक के नाम रही। उन्होंने अभिनय और चुटकुलों से सभी को लोटपोट किया तो विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।
‘नोटॉक्स’ कार्यक्रम के अंतर्गत इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक विनय ने हास्य-व्यंग्य के स्क्रिप्ट की तकनीक से विद्यार्थियों को रूबरू कराया। उन्होंने अपने जीवन से जुड़े अनुभव भी साझा किए और विद्यार्थियों को ईमानदारी नहीं छोड़ने की नसीहत दी। कैंसर जैसी बीमारी को मात देने वाली भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना अनंदा शंकर जयंत की मौजूदगी भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी रही। उन्होंने प्रस्तुति के अलावा कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई के अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम के आखिरी वक्ता कलाकार विवेक पाटिल ने छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के जवाब दिए। उन्होंने रेत से अभिनेता अमिताभ बच्चन के चित्रों की सीरीज को उकेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक छात्र साई कृष्णा के लोगों का चयन हुआ। वहीं अभय राणा, कौशिक मुखर्जी और सहज बांबा आविष्कार के बेस्ट परफार्मर चुने गए। इससे पहले रोबोमेनिया में विद्यार्थियों ने रोबोट का प्रदर्शन किया तो पंप इट उप, क्विज आदि प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा दिखाई। कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एसके दुग्गल ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समारोह में छात्र क्रिया कलाप केंद्र के अध्यक्ष डॉ.राजेश गुप्ता, संयोजक डॉ.वीआर कोमा, समन्वयक डॉ.वी.नरेंदर, डॉ.शशांक श्रीवास्तव, डॉ.बसंत कुमार, डॉ.डीके शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें