फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला में 3710 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेला में शामिल 3710 का चयन
विज्ञापन

0 कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 50 कंपनियों ने पहले चरण में 5075 को पाया था उपयुक्त
इलाहाबाद। कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत 18 सितंबर को आयोजित रोजगार मेला में शामिल मंडल के 3710 प्रशिक्षित युवाओं का अंतिम रूप से चयन हुआ है। इनमें से सबसे अधिक 1685 अभ्यर्थी इलाहाबाद के चयनित हुए हैं।
मेला में शामिल 50 से अधिक कंपनियों में नौकरी के लिए कौशल विकास तथा आईटीआई में प्रशिक्षित तकरीबन सात हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। मेला में हुए पहले चरण के साक्षात्कार के आधार पर 5075 को योग्य पाया गया था। कंपनियों की ओर से अंतिम रूप से आकलन के बाद 3710 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें इलाहाबाद से 1685, कौशाम्बी से 525, प्रतापगढ़ से 425 और फतेहपुर से 735 युवाओं का चयन हुआ है। राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के 340 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनकी नियुक्ति रिटेल, आईसीटी, गारमेंट मेकिंग, इलेक्ट्रिकल, फैब्रिकेशन, फूड प्रिजर्ववेशन आदि क्षेत्र की यूरेका फोर्स, डिश टीवी, टाटा मोटर्स, वी. सन मोबाइल, मिण्डा, अमेजन, सुकमा एण्ड संस, वर्धमान, मिलियन माइन्ड, विबो मोबाइल, वर्धमान टेक्सटाइल, कैफे काफी डे, दस्तक इन्टर प्राइजेज, वेलेस्पन इण्डिया आदि कंपनियों में चयन किया गया है। चयनितों में जमुनीपुर कोटवा की आस्था मिश्रा का एसबीआई होम क्रेडिट कार्ड के लिए चयन किया गया। सीडीओ सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि चयनितों को नियुक्ति पत्र के साथ फोन और ई-मेल से भी सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 28 तक
इलाहाबाद। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी के अनुसार भारत सरकार की पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर है। इसके लिए कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों को व्यापक प्रचार करके पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मदरसों को भी 30 सितंबर तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें