00000000000000000000000
‘दमोदरश्री’ सम्मान के लिए 10 प्रतियोगी दिखाएंगे दम
0 देश के 20 राज्यों से मिले 296 निबंध, अंतिम मुकाबले के लिए दस का चयन
0 विजेता को दो लाख, उपविजेता को मिलेगा एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार
0 दो अक्तूबर को एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में होगा पुरस्कार वितरण समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। ‘दामोदरश्री राष्ट्रीय अकादमिक विशिष्टता सम्मान’ के लिए विशेषज्ञों के पैनल ने देश भर से सर्वश्रेष्ठ दस निबंध लेखकों का चयन कर लिया है। शिक्षा के क्षेत्र में देश का पहला दो लाख रुपये का पुरस्कार इनमें से किसको मिलेगा, यह दो अक्तूबर को तय होगा। उसी दिन महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा और इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को दो लाख रुपये के नगद पुरस्कार के साथ दामोदरश्री ट्राफी, प्रथम उपविजेता को एक लाख, द्वितीय उपविजेता को 50 हजार, सर्वश्रेष्ठ स्नातक वर्षीय प्रतिभागी को 30 हजार और संयोजन समिति के निर्णय के आधार पर 30 हजार रुपये नगद के रूप में एक अतिरिक्त विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
यह पुरस्कार निबंध लेखन के आधार पर दिया जाता है। इस बार निबंध का विषय ‘सुंदर घर’ था। इस पुरस्कार के लिए देश के 20 राज्यों से 296 निबंध प्राप्त हुए। इनमें 168 निबंध यूपी के शिक्षण संस्थानों से मिले और बाकी के निबंध दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों से प्राप्त हुए। इनमें 133 निबंध छात्रों और 163 निबंध छात्राओं ने लिखे हैं। खास यह कि हिंदी के मुकाबले अंग्रेजी भाषा मेें निबंधों की संख्या अधिक है। हिंदी भाषा में 105 और अंग्रेजी में 191 निबंध आए हैं।
इन निबंध लेखनों की तीन बार स्क्रीनिंग किए जाने के बाद अंतिम मुकाबले के लिए आठ राज्यों से 10 प्रतिभोगियों का चयन कर लिया गया है। 10 में दो प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा और बाकी ने अंग्रेजी में निबंध लिखा है। चयनित प्रतिभागियों में इविवि के छात्र प्रखर त्रिपाठी और पीजीडीएमसी आईआईएम शिलांग, मेघालय के सचिन प्रकाश ने हिंदी भाषा में निबंध लिखा। प्रखर पिछली बार भी इस प्रतियोगिता में 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीते थे। आयोजन से जुड़े प्रो. पीएन मेहरोत्रा, प्रो. अल्का अग्रवाल, डॉ. आरके टंडन और प्राचार्य डॉ. लालिमा सिंह ने बताया कि 296 में से 10 प्रतिभागियों का चयन करना बड़ी चुनौती थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 14 विशेषज्ञों के पैनल को काफी मेहनत करनी पड़ी।
सम्मान समारोह के तहत कार्यक्रम दो अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे से दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में दस प्रतिभागियों को अपने निबंध की प्रस्तुति के साथ निर्णय मंडल के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का जवाब देना होगा। निर्णायक मंडल इनमें से प्रतिभागियों का चयन विजेता के साथ अलग-अलग पुरस्कारों के लिए करेंगे। पांच पुरस्कार संयोजनल समिति की ओर से निर्णीत विशेष पुरस्कार होगा। शाम के सत्र में इन पांच प्रतिभागियों के नामों की घोषणा आरैर सम्मान समारोह होगा।
00
इस बार सातवां सम्मान समारोह
- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में इस बार सातवां ‘दामोदरश्री राष्ट्रीय अकादमिक विशिष्टता सम्मान’ का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व जिन छह विजेताओं ने पुरस्कार जीते हैं, उनमें जोधपुर (राजस्थान) के अभिनय नेगी, पुणे (महाराष्ट्र) के शिवेंद्र सिंह, अहमदाबाद (गुजरात) की अर्पिता घटक, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) के अंकित पाठक, बंगलुरू (कर्नाटक) की भुवन्या विजय, दिल्ली की अनामिका मिश्रा के नाम शामिल हैं।
00
निबंध लेखन की तैयार होगी पुस्तक
- पुरस्कार के लिए जो भी निबंध चयनित किए जाएंगे, उनकी एक पुस्तक तैयार की जाएगी और यह पुस्तक उन सभी शिक्षण संस्थानों में भेजी जाएगी, जहां के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके साथ ही अगले साल प्रस्तावित सम्मान समारोह के लिए शनिवार को आयोजन समिति की बैठक कर टॉपिक तय कर लिया जाएगा और इसकी घोषणा समारोह वाले दिन की जाएगी।
00
इन दस प्रतिभागियों में होगा अंतिम मुकाबला
प्रतिभागी का नाम-संस्थान
जावेरिया कौसर-बीए तृतीय वर्ष, मैरिस स्टैला कॉलेज, विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश
श्रुष्टि कोटंगेल-बैचल ऑफ इंजीनियरिंग (सीएसई), राजीव गांधी कॉलेज इंजीनियरिंग एंड रिसर्च नागपुर, महाराष्ट्र
प्रखर त्रिपाठी-डीफिल (राजनीति विज्ञान), इलाहाबाद विश्वविद्यालय
अनहद नरायन-बीए, एलएलबी, एनएलयू बंगलूरु, कर्नाटक
ईशान शर्मा-एमएससी (ईसीओ), बीई (सीएस) बिट्स पिलानी, राजस्थान
सचिन प्रकाश-पीजीडीएमसी आईआईएम शिलांग, मेघालय
अपूर्वा लूनिया-एमबीबीएस, एमजी मेडिकल कॉलेज जयपुर, राजस्थान
प्रीति श्री दाश-बीए, एलएलबी (ऑनर्स) नेशनल यूनिवर्सिटीज ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज कोच्चि, केरल
मानसी बेनीवाल-बीए, एलएलबी नेशनल यूनिवर्सिटीज ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज कोच्चि, केरल
अभिश्रुत सिंह-बीए, एलएलबी तृतीय वर्ष, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ रांची, झारखंड