फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऐन वक्त पर नहीं बदलेंगे ट्रेनों के प्लेटफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ऐन वक्त पर नहीं बदलेंगे ट्रेनों के प्लेटफार्म
विज्ञापन

0 पहले लेनी होगी डीआरएम की अनुमति, तभी बदले जा सकेंगे प्लेटफार्म
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। आए दिन ट्रेनों के प्लेटफार्म बदल लिए जाने के चलते यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रेलवे ने अब नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि अब डीआरएम की अनुमति के बगैर ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारी प्लेटफार्म नहीं बदल सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में अगर प्लेटफार्म बदलने की जरूरत भी है तो उसके लिए कम से कम 30 मिनट पहले एनाउंसमेंट करवाना होगा।
विज्ञापन

बीते दिनों इलाहाबाद जंक्शन पर तमाम ट्रेनों के प्लेटफार्म अचानक बदल दिए गए। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई थी। प्लेटफार्म बदले जाने पर अधिकांश यात्री आरोप लगाते हैं कि रेलवे द्वारा प्लेटफार्म बदले जाने की सूचना उन्हें ऐन वक्त पर दी जाती है। इस वजह से सबसे ज्यादा बुजुर्ग और महिला यात्रियों को दिक्कत हुई। गत माह गरीब नवाज एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदले जाने के दौरान हड़बड़ी में एक मुसाफिर फुट ओवर ब्रिज पर फिसल गया था। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए अब कहा गया है कि डीआरएम की अनुमति के बगैर ट्रेनों के प्लेटफार्म न बदले जाएं। इस बारे में इलाहाबाद मंडल के डीआरएम एसके पंकज का कहना है कि अगर किसी ट्रेन का प्लेटफार्म बदला जाना है तो कम से कम 30 मिनट पहले उसका एनाउंसमेंट करवा दिया जाए। उधर रेलवे बोर्ड ने भी सभी बड़े स्टेशनों पर विशेष परिस्थितियों में ही ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें