चौरीचौरा में तीन दिन लगेगा अतिरिक्त कोच
इलाहाबाद। कानपुर से इलाहाबाद के रास्ते गोरखपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने उसमें स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ सीपी चौहान के मुताबिक गाड़ी संख्या 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस में 15 से 17 जुलाई के मध्य एवं गाड़ी संख्या 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर में 16 से 18 जुलाई के मध्य स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। ब्यूरो