फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की पीजी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन से ज्यादा ऑफलाइन परीक्षा में उपस्थिति
विज्ञापन

0 पीजी ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में 90, ऑनलाइन में 84 फीसदी अभ्यर्थी शामिल
0 एमकॉम और एलएलएम की प्रवेश परीक्षाएं आज, 12 से सिर्फ ऑनलाइन परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बृहस्पतिवार को हुई परास्नातक की प्रवेश परीक्षाओं में 89.32 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। खास यह रहा कि ऑनलाइन से अधिक ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। शुक्रवार को एमकाम और एलएलएम की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में प्रवेश परीक्षाएं होनी हैं। इसके बाद 12 जून से परास्नातक के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एवं अन्य विषयों की सभी परीक्षाएं केवल ऑनलाइन मोड में होंगी। ऑफलाइन परीक्षाओं के सफल संचालन से विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली है, क्योंकि पिछली बार ऑफलाइन परीक्षाओं के दौरान धांधली के तमाम आरोप लगे थे और इसको लेकर छात्रों ने बड़ा आंदोलन किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परास्नातक के परंपरागत विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं हुईं। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में 90.11 फीसदी और ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में 84.59 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए 14254 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 12845 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 2347 परीक्षार्थियों में 1983 ने परीक्षा दी। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में 1409 और ऑनलाइन में 364 परीक्षा अनुपस्थित रहे। परीक्षा समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण ने बताया कि वीसी प्रो. रतन लाल हांगलू के निर्देश पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पहली बार जैमर समेत अन्य तकनीकी सुविधाओं का प्रयोग किया गया ताकि प्रवेश परीक्षाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। परीक्षा के सफल संचालन के लिए उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगामी प्रवेश परीक्षाओं में भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें