फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पित्त की थैली से निकले 800 पत्थर

विज्ञापन
महिला के पित्त की थैली से निकले पत्थर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पथरी से परेशान एक महिला की पित्त की थैली से 800 छोटे-बड़े पत्थर निकाले गए हैं। यह देख उसके परिजन आश्चर्य में पड़ गए। वह 12 वर्ष से दर्द से परेशान थी। आपरेशन के बाद से काफी राहत महसूस कर रही है।
विज्ञापन

कुंडा के पूरे हन्नू सिंह का पुरवा गांव निवासी रंजना देवी (59) पत्नी रामप्यारे को काफी दिनों से पथरी थी। पैसे के अभाव में वह इसका इलाज नहीं करा पा रही थी। बाद में उसे आयुष्मान योजना के तहत कार्ड मिल गया। इस कार्ड के माध्यम से उसने कुंडा के एक अस्पताल में चेकअप कराया। इसके बाद पित्त की थैली का आपरेशन किया गया।
आपरेशन के दौरान उसकी पित्त की थैली से 800 छोटे बड़े पत्थर निकाले गए। आपरेशन करने वाले चिकित्सक डा.अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि महिला को 12 वर्ष से परेशानी थी। उसका इलाज कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क किया गया है। अब महिला को कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें