फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर 80 हजार ठगे, महिला गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

शादी के नाम पर वर पक्ष से लंबी रकम ठगने वाले एक और गिरोह का भंडाफोड़ सिविल लाइंस में हुआ। इस दौरान युवती समेत चार सदस्य फरार हो गए जबकि एक महिला सदस्य गिरफ्तार कर ली गई। पुलिस उसके फरार हुए साथियों की तलाश में जुटी है। राजस्थान के नेवाई, टोंक निवासी दिनेश कुमार एक दिन पहले अपनी मां के साथ शहर आया था। मंगलवार दोहपर उसने 100 नंबर पर सूचना देकर बताया कि शादी के नाम पर कुछ लोग उससे 80 हजार रुपये ऐंठकर भाग निकले हैं। गिरोह की एक महिला को उसने दबोच लिया है। 100 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला समेत भुक्तभोगियों को सिविल लाइंस थाने लाई।

विज्ञापन


वहां पूछताछ में नैनी निवासी आरोपी महिला ने बताया कि वह व उसके चार साथी गिरोह बनाकर यह फर्जीवाड़ा करते हैं। राजस्थान जाकर वहां लड़कों की शादी कराने के नाम पर सौदा तय करते हैं। फिर शहर लाकर फर्जी तरीके से शादी कराकर रुपये ले लेकर दुल्हन को साथ भेज देते हैं। इसी दौरान मौका पाकर दुल्हन बनी युवती भाग निकलती है और फिर रकम सभी आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर आरोपी महिला व उसके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उसके फरार साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें