फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्काकाका

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक का सरेंडर, जमानत मंजूर
विज्ञापन

प्रयागराज। दुर्घटना के लंबित मुकदमे में सुल्तानपुर के विधायक सीताराम वर्मा ने मंगलवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की। जमानत की सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली और जमानतें दाखिल करने पर रिहा कर दिया। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है। घटना 12 अगस्त 2015 की प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाने की है। वादी आशीष मिश्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सीताराम जो रामपुर खास के बसपा प्रत्याशी हैं उन्होंने अपनी चार पहिया गाड़ी से उसका एक्सीडेंट कर दिया। दुर्घटना से उसे गंभीर चोटें आई हैं। विधायक सीताराम वर्मा की ओर से कहा गया कि वह निर्दोष हैं और राजनीतिक रंजिश के कारण झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें