साक्षात्कार के छह महीने बाद टीजीटी अंग्रेजी का परिणाम घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव ने टीजीटी अंग्रेजी-2011 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से टीजीटी अंग्रेजी की लिखित परीक्षा जून 2016 में हुई थी। चयन बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अक्तूबर-नवंबर 2018 में हुआ था। साक्षात्कार के छह महीने बाद अब चयन बोर्ड की ओर से परिणाम घोषित किया गया है।