फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएवी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थापना के 150 वें वर्ष में पहुंचा सीएवी
विज्ञापन

0 लोकनाथ में 1869 में संस्कृत पाठशाला के रूप में हुई थी विद्यालय की शुरुआत
प्रयागराज। वसंत पंचमी के दिन सीएवी इंटर कॉलेज अपनी स्थापना के 150 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। विद्यालय परिवार की ओर से 150 वां स्थापना दिवस भव्य तरीकेसे मनाया जाएगा। विद्यालय की ओर से स्थापना वर्ष में पूरे साल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. त्रिभुवन प्रसाद पाठक ने बताया कि वर्ष 1869 में वसंत पंचमी पर लोकनाथ क्षेत्र में संस्कृत पाठशाला के रूप में विद्यालय की स्थापना हुई थी। सीएवी इंटर कॉलेज की स्थापना बरेली निवासी शिवराखन शुक्ल ने थी, इसी कारण से आज भी इस विद्यालय को शिव राखन स्कूल के नाम से जाना जाता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की स्थापना के150 वर्ष पूरे होने पर डाक विभाग की ओर से इसके सम्मान में डाक टिकट जारी करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर वसंत पंचमी 10 फरवरी को पूजन आदि करने केबाद 11 फरवरी को विद्यालय परिसर में साल भर चलने वाले भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी होंगे। प्रधानाचार्य डॉ. पाठक ने बताया कि लोकनाथ मोहल्ले में शुरू हुआ विद्यालय 1915 में वर्तमान भवन में आया। 1870 में यह संस्था इलाहाबाद लिट्रेसी सोसाइटी के अधीन आई, इसी सोसाइटी के प्रयास से म्योर कॉलेज की स्थापना हुई। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के पुराछात्रों में वर्तमान समय में अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय में कार्यरत कानपुर निवासी अरविंद बिंद्रा यहां के विद्यार्थी रहे हैं, इसके साथ दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, न्यायमूर्ति अरूण टंडन यहां के विद्यार्थी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें