नोट...फोटो है
पेशवाई में शामिल होने को पहुंचे आस्ट्रिया के स्वामी महेश्वरानंद
महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर के साथ विश्व गुरू की भी है उपाधि
प्रयागराज। एक जनवरी को महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई में शामिल होने के लिए आस्ट्रिया से स्वामी महेश्वरानंद रविवार की शाम प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ तमाम विदेशी भक्त भी प्रयागराज पहुंचे। यूरोप के तमाम देशों में योग की अलख जगाने की वजह से उन्हें विश्वगुरु की भी उपाधि मिली हुई है।
इलाहाबाद जंक्शन पर उनकी अगुवाई भाजपा नेता राकेश शुक्ला ने की। सिविल लाइंस स्थित एक नवनिर्मित होटल में ही उन्होंने विश्राम किया। अगले तीन दिन वे प्रयागराज में रहेंगे। दरअसल महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद का मुख्य आश्रम आस्ट्रिया की राजधानी वियना में है। पिछले कुंभ के दौरान विश्वगुरु के शिविर में 800 से ज्यादा विदेशी भक्तों ने प्रवास किया था। इस बार पेशवाई में शामिल होने के बाद वे शाही स्नान में शामिल होने के प्रयागराज आएंगे। महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद ने बताया कि इस बार वे शिविर नहीं लगा रहे हैं। महानिर्वाणी अखाड़े में ही वे प्रवास करेेंगे। रविवार को उनके साथ 20 विदेशी भक्त एवं स्लोवाकिया के एक मंत्री भी प्रयागराज पहुंचे।