फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट को मिलेगा इंटरनेशनल का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय दर्जा
विज्ञापन

0 नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट
0 अभी छह शहरों के लिए सीधी फ्लाइट का हो रहा है संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट को जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिल जाएगा। कुंभ मेले के बाद यहां से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। सूबे की योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ही प्रयागराज एयरपोर्ट में बने नए सिविल टर्मिनल का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अफसरों के साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु, सीएम योगी आदित्यनाथ आदि भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष प्रयागराज से काठमांडू के लिए सीधी फ्लाइट चलाए जाने की चर्चा हुई। अभी प्रयागराज एयरपोर्ट से दिल्ली, लखनऊ, पटना, इंदौर, नागपुर, बंगलूरू के लिए सीधी फ्लाइट संचालित है। छह जनवरी से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट एक और फ्लाइट शुरू करेगा। इसके अलावा प्रयागराज से मुंबई, पुणे, भुवनेश्वर, रायपुर, कोलकाता, भोपाल, गोरखपुर एवं जयपुर के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू होनी है। सोमवार को एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट को इंटरनेशनल का दर्जा दिए जाने की तैयारी चल रही है। यहां से काठमांडू के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें