फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी और तीसरी पॉली में एक-एक घंटे की देरी से शुरू हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी और तीसरी पाली में घंटे भर
विज्ञापन

की देरी से हुई ग्रुप डी की परीक्षा
0 आरआरबी ने बताई तकनीकी खामी, अभ्यर्थियों ने किया शोरशराबा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में बृहस्पतिवार को दूसरी और तीसरी पाली में परीक्षा घंटे भर की देरी से शुरू हुई। इससे अभ्यर्थियों को परेशानी हुई और उन्होंने शोरशराबा शुरू कर दिया। उधर, आरआरबी प्रशासन ने भी माना कि तकनीकी खामी की वजह से परीक्षा विलंब से शुरू हुई। हालांकि, अभ्यर्थियों को पेपर हल करने का निर्धारित 1.30 का समय भी पूरा दिया गया।
विज्ञापन

ग्रुप डी के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए परीक्षा पिछले माह शुरू हुई है। बृहस्पतिवार को परीक्षा प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, ग्वालियर, झांसी, रुड़की एवं देहरादून के 39 केंद्रों में हुई। पहली पाली की परीक्षा में कोई समस्या नहीं आई, लेकिन दूसरी पाली में तकनीकी खामी आ जाने से परीक्षा 12.30 बजे की बजाय तकरीबन दो बजे शुरू हुई, जो 3.30 बजे संपन्न हुई। इसके बाद तीसरी पाली की परीक्षा भी निर्धारित समय से शुरू नहीं हो सकी, जो शाम पांच बजे से 6.30 बजे तक चली। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक तकनीकी खामी से सभी केंद्रों में परीक्षा विलंब से शुरू हुई। परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 36723 में से 22633 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति 61.55 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें