फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीनें मुसीबतों से भरी राह पर चलने के लिए रहें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौफटका-खुल्दाबाद पुरानी जीटी रोड की मरम्मत तो दूर, मलबा तक नहीं हट सका
विज्ञापन

0 48 घंटे बाद दो माह के लिए बंद होना है पानी टंकी से करियप्पा मार्ग के बीच यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट फ्लाईओवर निर्माण के लिए कानपुर रोड पर दो महीने के लिए यातायात बंद होने में महज दो दिन शेष हैं, लेकिन वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत तो दूर, अभी तक मलबा तक नहीं हट सका है। सीवर बहने के साथ पटरियों के गड्ढों में पानी भरे होने से चलना मुश्किल है। डीएम के निर्देश के बाद भी एडीए सड़क बनाने का काम शुरू नहीं करा सका। ऐसे में सिर पर खड़ी इस मुसीबत से पार पाना कठिन होगा। डायवर्जन प्लान के तहत यातायात नियंत्रण के लिए 17 स्थानों पर जवान तैनात किए जाएंगे।
करियप्पा गेट से पानी टंकी चौराहा तक सात अगस्त से दो माह के लिए यातायात बंद हो जाएगा। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए होमवर्क पूरा कर लिया है। एक तरफ सप्लाई डिपो के पास से तारापोर मार्ग होते हुए इंदिरा चौराहा से धोबी घाट तक और दूसरी ओर चौफटका फ्लाईओवर से कर्बला चौराहा, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद होते हुए सब्जी मंडी तक यातायात नियंत्रण के लिए 17 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस और होमगार्ड के 30 से अधिक जवान लगाए जाएंगे। सबसे अधिक बदतर हालत चौफटका से खुसरोबाग की दीवार के पास से गुजरी सड़क की है। इस पुरानी जीटी रोड की दोनों पटरियों पर मलबे के ढेर जगह-जगह सड़ रहे हैं। सीवर का गंदा पानी दोनों तरफ लगा हुआ है। चौड़ीकरण के लिए पटरी खोदे जाने से सड़क महज आठ से 10 फीट ही रह गई है।
विज्ञापन

वहीं एडीए के मुख्य अभियंता ओपी मिश्रा का कहना है कि खुल्दाबाद-चौफटका मार्ग पर सीवर का गंदा पानी और मलबा फैला है। इसलिए सड़क को दुरुस्त करने का काम रुका है। नगर निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों को मलबा हटाने और सीवर लाइन ठीक कराने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में सीओ ट्रैफिक रामप्रकाश दोहरे का कहना है कि यातायात नियंत्रण की पूरी तैयारी है। हालांकि, सड़क खराब और संकरी होने की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन


इनसेट
बदतर वैकल्पिक मार्र्गों का अफसरों ने लिया जायजा
इलाहाबाद। करियप्पा गेट से पानी की टंकी चौराहा तक सात अगस्त से सात अक्तूबर तक यातायात किए जाने के मद्देनजर शनिवार की शाम एडीएम सिटी रजनीश राय ने सेतु निर्माण निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार पवार, नगर निगम और एडीए के अफसरों के साथ वैकल्पिक मार्गों की स्थिति का जायजा लिया। चौफटका फ्लाईओवर से खुल्दाबाद तक पुरानी जीटी रोड गड्ढों में तब्दील मिली। एडीएम सिटी ने काम पूरा न होने पर नाराजगी जताई और एडीए के अधिशासी अभियंता रोहित खन्ना को शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें