फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के टाइप टू आवासों में भी दिए जाएंगे एसी प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के टाइप टू आवासों में भी दिए जाएंगे एसी
विज्ञापन

0 जीएम के समक्ष यूनियन नेताओं ने रखीं रेलकर्मियों की समस्याएं
0 तमाम समस्याओं का निवारण करने का जीएम ने किया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रेलवे के टाइप टू आवासों में अब कर्मचारियों को एसी लगाने के लिए प्वाइंट दिए जाएंगे। अभी तक यह सुविधा टाइप थ्री और टाइप फोर आवासों में ही थी। बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) महाप्रबंधक एमसी चौहान के साथ नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ (एनसीआरईएस) के पदाधिकारियों की बैठक में टाइप टू आवासों में एसी प्वाइंट लगाने पर सहमति बनी।
एनसीआर मुख्यालय में स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में यूनियन नेताओं ने डीआरएम कार्यालय समेत सभी कार्य स्थलों पर आरओ का पानी कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाने की बात कही। इस पर जोनल अफसरों ने अपनी सहमति जताई। संघ के महामंत्री आरपी सिंह, आलोक सहगल द्वारा जोन के सभी टीटी रनिंग रूम को एसी से लैस किए जाने के सवाल पर एनसीआर अफसरों ने बताया कि नौ स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध है। दिसंबर 2018 तक सभी टीटी रनिंग रूम में एसी लगा दिए जाएंगे। रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में 12 बेड का सेमी आईसीयू खोले जाने एवं लखनऊ के शेखर हास्पिटल, अवध हास्पिटल और वाराणसी स्थित हेरीटेज हॉस्पिटल को रेलवे से अनुबंधित करने की मांग भी कर्मचारियों ने की।
विज्ञापन

इसके पूर्व जीएम एनसीआर ने जोन की तमाम उपलब्धियों का भी ब्यौरा पेश किया। कहा कि प्रोजेक्ट सक्षम के तहत 29205 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा एनसीआर के 65536 कर्मचारियों में से 60241 के सेवा रिकार्ड डिजिटल किए गए। पिछले वित्तीय वर्ष में 5844 कर्मचारियों की पदोन्नति की गई। खेल को बढ़ावा देने के लिए 67 खिलाड़ियों को भी पदोन्नत किया गया। बैठक में एनसीआरईएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष सैय्यद शकील हैदर के साथ तमाम जोनल पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000000000000
जुलाई 2017 से ड्रेस अलाउंस मिलने का दावा
0 स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक के बाद एनसीआरईएस की ओर से दावा किया गया कि रेलकर्मियों को ड्रेस अलाउंस एक जुलाई 2017 से दिया जाएगा। स्टोर विभाग के पास पर्याप्त ड्रेस होने की वजह से अलाउंस नहीं बट रहा था लेकिन पीएनएम की बैठक में यह मुद्दा उठाने के बाद जोन अफसरों ने एक जुलाई 2017 से ड्रेस अलाउंस दिए जाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें