फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक निरस्त कर दी नौचंदी, भड़के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
निरस्त कर दी नौचंदी, भड़के यात्री
विज्ञापन

0 न इलाहाबाद आई और न ही यहां से रवाना हुई नौचंदी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद से मेरठ/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त कर दी गई। ट्रेन को निरस्त किए जाने की खबर यात्रियों को भी रेलवे द्वारा नहीं दी गई थी। शाम को यात्री पहुंचे तो जंक्शन पर उसके निरस्त होने की सूचना मिलते ही भड़क गए। अपना विरोध दर्ज करने के लिए तमाम यात्री डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंच गए। यहां भड़के यात्रियों ने कर्मचारियों को खरी-खरी सुनाई। हालांकि वहां बताया गया कि बृहस्पतिवार को ट्रेन मेरठ से निरस्त कर दी गई थी। इसी वजह से वह शुक्रवार को इलाहाबाद नहीं आई। यहां रैक उपलब्ध न होने की वजह से उसे इलाहाबाद से भी निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन समय की पटरी से उतर गया है। नौचंदी न समय पर चल रही है और न ही समय से रवाना हो पा रही है। ट्रेन की लेट लतीफी को देखते हुए पिछले दिनों इसे एक दिन दोनों ओर से निरस्त किया गया था। फिर भी इसकी लेट लतीफी में कोई खास सुधार नहीं हुआ। उत्तर मध्य रेलवे के अफसर ट्रेन की लेट लतीफी के लिए सीधे तौर पर उत्तर रेलवे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अफसरों का तर्क है कि इलाहाबाद जंक्शन के अलावा नौचंदी का सारा रूट उत्तर रेलवे के अधीन ही आता है। इस बीच बृहस्पतिवार को नौचंदी एक्सप्रेस रात 01.25 बजे रवाना हुई, जबकि इसकी रवानगी का वक्त शाम 5.45 बजे है। ट्रेन की लेट लतीफी को देखते हुए उसका डाउन रैक बृहस्पतिवार को मेरठ से निरस्त कर दिया गया। इसकी सूचना एनसीआर के अफसरों को शुक्रवार की सुबह दी गई। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि सूचना मिलते ही नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) में इसकी फीडिंग सुबह करवा दी गई थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों नौचंदी की इस तरह रही लेटलतीफी
तारीख इलाहाबाद से जाने का समय
21 अक्तूबर रात 8.40 बजे
22 अक्तूबर रात 12.00 बजे
23 अक्तूबर रात 12.05 बजे
24 अक्तूबर रात 01.00 बजे
25 अक्तूबर रात 01.35 बजे
26 अक्तूबर रात 01.25 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें