फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम सात बजे आई नौचंदी, रात 12 बजे बाद हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम सात बजे आई नौचंदी, रात 12 बजे बाद हुई रवाना
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से समय की पटरी से उतर गया है ट्रेन का संचालन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद से मेरठ/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक बार फिर से समय की पटरी से उतर गई है। बीते कुछ दिन से ये ट्रेन न ही यहां समय से पहुंची है और न ही रवाना हुई है। सोमवार को इसकी लेटलतीफी कुछ ज्यादा ही हो गई। सुबह 9.55 बजे इलाहाबाद आने वाली नौचंदी शाम सात बजे के बाद ही जंक्शन पहुंच सकी। विलंब से आने की वजह से इसका अप रैक समय से तैयार नहीं किया जा सका। इस वजह से नौचंदी एक्सप्रेस शाम 5.40 की बजाय रात 12 बजे के बाद रवाना करने की तैयारी की गई।
विज्ञापन

बीते कुछ रोज से नौचंदी लगातार विलंब से इलाहाबाद पहुंच रही है। 13 अक्तूबर को गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी एक्सप्रेस दिन में 02.50 बजे, 14 को दिन में 1.25 बजे, 15 को शाम 04.20 बजे एवं 16 अक्तूबर को नौ घंटे की देरी से शाम 07.07 बजे इलाहाबाद पहुंची। घंटों देरी से आने की वजह से इसे समय से रवाना नहीं किया जा सका। दरअसल ट्रेन की धुलाई एवं रखरखाव के अन्य कार्य में चार घंटे का वक्त लगता है। इस वजह से नौचंदी एक्सप्रेस रात 12 बजे के बाद रवाना किए जाने की तैयारी की गई। इसकी रवानगी का समय इलाहाबाद से शाम 05.40 बजे है। 13 को रात 11.30 बजे, 14 को रात 08.55 एवं 15 को यह गाड़ी रात 09.15 बजे इलाहाबाद से रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें