फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय, माशूक ने छोड़ी बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय, माशूक समेत कई नेताओं ने छोड़ी बसपा
विज्ञापन

- इंद्रजीत सरोज के साथ सपा में होंगे शामिल
- मायावती पर धन उगाही का आरोप जड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मायावती पर धन उगाही और पार्टी को परिवारवाद की भेंट चढ़ाने का आरोप लगा कई पुराने नेताओं ने बृहस्पतिवार को बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान किया। पूर्व कोआर्डिनेटर और शहर अध्यक्ष रहे अजय श्रीवास्तव और हाजी माशूक खान ने समर्थकों के साथ बसपा को अलविदा कह इंद्रजीत सरोज के साथ सपा में शामिल होने की बात कही।
इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अजय श्रीवास्तव ने कहा कि बसपा शीर्ष से जमीन पर आ गई, लेकिन मायावती की सोच नहीं बदली। हर मोर्चे पर करारी हार के बावजूद धन उगाही से हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता त्रस्त है। अब पार्टी कांशीराम के सिद्धांतों से भटककर भाई-भतीजावाद की बयार में बह रही है। काम करने वालों को अकारण बेइज्जत कर निकाला जा रहा है। उन लोगों को निकाला जाए, इससे पहले वह पार्टी छोड़ रहे हैं। वहीं शहर दक्षिणी से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हाजी माशूक खान ने भी मायावती पर धन वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने यह बात बहुत शायराना अंदाज में कही, कहा ‘कोई यूं तो बेवफा नहीं होता, कुछ तो मजबूरियां रही होंगी’। कहा कि बसपा में पैसे देते-देते शूगर के मरीज हो गए हैं। अब सपा में शामिल होकर साइकिल की सवारी करूंगा। इससे सेहत सुधरेगी और वह पहले से बेहतर समाजसेवा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा छोड़ने वालों में जिला पंचायत सदस्य मंजीत कुशवाहा, पूर्व प्रभारी व ग्राम प्रधान सल्लाहपुर राजू पाल, नान्हू केसरवानी, दिलीप साहू आदि शामिल रहे। अजय 20 वर्ष बसपा से जुड़े रहे। जिला, लोक सभा प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष, जोन कोआर्डिनेटर, कायस्थ भाईचारा कमेटी आदि पदों पर दायित्वों को निर्वहन किया। माशूक खान भी बसपा के टिकट पर दो चुनाव लड़ चुके हैं। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि वे लोग पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज की अगुवाई में 21 सितंबर को सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके 35 से अधिक प्रत्याशी और कई इकाइयों के सैकड़ों पदाधिकारी समेत हजारों लोग सपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें