फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जिले में छह दिन के अंदर मिले डेंगू के 70 नए मामले, 246 हुई कुल संख्या

Mon, 28 Oct 2024 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार को डेंगू के 13 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस वर्ष डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 246 हो गई है। जिसमें 198 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में अब तक कुल 48 मरीज ही पाए गए हैं।
विज्ञापन
डेंगू फैलाने वाला मच्छर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले छह दिनों में 70 डेंगू के मरीजों की पहचान हुई। हालांकि, इन मरीजों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि अगले माह डेंगू के मामले बढ़ सकते हैं। रविवार को डेंगू के 13 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस वर्ष डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 246 हो गई है। जिसमें 198 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में अब तक कुल 48 मरीज ही पाए गए हैं।

विज्ञापन


नैनी, छोटा बघाड़ा, फाफामऊ, राजापुर, अल्लापुर, धूमनगंज, दारागंज, एसआरएन कैंपस, तेलियरगंज, गोविंदपुर, टीपी नगर, शांतिपुरम, सिविल लाइंस, मुट्ठीगंज, एलनगंज, जॉर्जटाउन, ट्रांसपोर्ट नगर, पुलिस लाइन, मोती महल, मुंडेरा, राजरूपपुर, सुलेम सराय, चौक, लूकरगंज, मोहत्सिमगंज, कटरा, शंकरघाट, नार्थ मलाका, झलवा, ओल्ड कटरा, एमएलएन मेडिकल कॉलेज, कालिंदीपुरम, प्रीतमनगर, टैगोर टाउन, सोहबतियाबाग, रसूलाबाद के मोहल्ले शामिल है। इसके अलावा मेजा, भगवतपुर, मांडा, सैदाबाद, हंडिया सहित कई ब्लॉक में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। इन इलाकों में दवाइयों का छिड़काव कराया गया है।

विज्ञापन

अक्तूबर माह में डेंगू का डंक

पिछले पांच वर्षों में सिर्फ अक्तूबर माह में डेंगू के प्रकोप की बात करें तो वर्ष 2021 में 532, वर्ष 2022 में 708, वर्ष 2023 में 105 व वर्ष 2024 में 25 अक्तूबर तक 246 डेंगू के मामले सामने आए हैं। मगर किट से जांच की बात करें, तो प्रतिदिन 50 से अधिक डेंगू के मरीजों की पहचान हो रही है। इसके अलावा अब तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।

कैसे बचें डेंगू से

1-लंबी आस्तीन वाली शर्ट और पैंट पहनें।
2- घर और आस-पास पानी जमा न होने दें। पानी की टंकी को पूरी तरह ढंक कर रखें।
3-घर के आस-पास साफ-सफाई रखें।
4-घर के आस-पास जंगली घास-झाड़ियां न उगने दें।
5-सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
6-डेंगू बुखार से पीड़ित व्यक्ति को दिन में भी मच्छरदानी में रखना चाहिए।
7-अगर आपको लगता है कि क्षेत्र में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, तो अपने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को इसकी सूचना दें।
8-डेंगू बुखार के लक्षण दिखने पर, नज़दीकी किसी चिकित्सा केंद्र में अपना इलाज कराएं, गंभीर डेंगू बहुत जल्दी जानलेवा बन सकता है।

डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आने वाले डेढ़ महीने डेंगू के मामलों में वृद्ध होने का समय होता है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतें। - आनंद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें