फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टर

विज्ञापन
69000 shikshak bharti
विज्ञापन
प्रयागराज। 69000 प्राथमिक शिक्षक भर्ती में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को न्याय मोर्चा उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के कई जिलों में पोस्टर जारी करके समर्थन मांगा गया। शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द करने, भर्ती की सीबीआई जांच करने, भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों को गिरफ्तार करने, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। न्याय मोर्चा के उदयभान चौधरी व सुमित गौतम ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का पोस्टर पूरे शहर में दिखाई देगा। बुधवार को वीडियो-ऑडियो जारी कर अपनी मांगों को उठाया जाएगा। पोस्टर जारी करने वालों में सुनील मौर्य, शैलेश मौर्य, अशोक कुमार शर्मा, अजीत यादव, मनोज कुमार,अमित गुप्ता, मनोज शुक्ला, अरविंद कुमार, टीपू सुल्तान, अनिल कुमार, राजकुमार यादव, अमरदीप,बनीत, मुकेश मिश्र ने पोस्टर जारी करने का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें