फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रयागराज जिलाध्यक्ष समेत युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी निलंबित, दिल्ली रैली में न पहुंचने पर गिरी गाज

Fri, 13 Nov 2026 01:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली से दूरी बनाना उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रयागराज जिलाध्यक्ष समेत 68 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल नहीं होने पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है। इसे प्रदेश में संगठन की अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

निलंबित पदाधिकारियों में प्रयागराज के जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय समेत 12 जिलाध्यक्ष शामिल हैं। इनके अलावा प्रयागराज के जितेश कुमार मिश्रा समेत तीन प्रदेश उपाध्यक्ष, जिले के निशांत रस्तोगी और अनुभव सिंह समेत 33 प्रदेश महासचिव तथा आयुष मौर्य समेत 18 प्रदेश सचिवों पर कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा एक संयुक्त सचिव और एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर को भी निलंबित किया गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रैली में अनुपस्थिति को घोर अनुशासनहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रैली से दूरी बनानी भारी पड़ी

यूथ कांग्रेस के निलंबित पदाधिकरी। - फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस नेताओं को रैली से दूरी बनानी भारी पड़ गई। पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। इससे पदाधिकारियों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें